फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर में बुखार के नए वायरस की दस्तक

सहारनपुर में बुखार के नए वायरस की दस्तक

Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में बुखार के नए वायरस की दस्तक
जिले में बुखार के नए वायरस की दस्तक
विज्ञापन

सहारनपुर। भीषण गर्मी और बरसात के बाद सहारनपुर में बुखार के नए वायरस ने दस्तक दी है। स्थिति यह है कि विभाग से लेकर निजी अस्पतालों तक कोई भी चिकित्सक इस वायरस को समझ नहीं पा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले भर के चिकित्सक टेंशन में हैं। ऐसे में इस वायरस से पीड़ित मरीजों को मलेरिया और टाइफाइड का इलाज देकर जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिले में बुखार पिछले कई वर्षों से कहर बरपाता आ रहा है। मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया आदि से हर वर्ष सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले दो वर्षों की बात करें तो बुखार ने शहर से लेकर देहात तक ज्यादातर घरों में तेजी से पैर पसारे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश लगाने के बजाय केवल कागजी खानापूर्ति करता आया है। इसी का नतीजा हैं कि इस वर्ष फिर से बुखार ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। इस बार बुखार के नए वायरस ने स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिए हैं। यह ऐसा वायरस हैं जिसकी तह तक पहुंचने में चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह फेल हो चुका है। ऐसे में स्थिति यह है कि इस नए वायरस से अंजान चिकित्सक मरीजों को मलेरिया और टाइफाइड का उपचार देकर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


डेंगू और चिकनगुनिया जैसे लक्षण
- बुखार के इस नए वायरस के लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया और टाईफाइड जैसे ही है। लेकिन जांच रिपोर्ट में डेंगू, चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हो रही है। जौली ग्रांट की टीम ने भी जांच रिपोर्ट देखकर माना कि यह कोई नया वायरस है। जिले के 100 से ज्यादा मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। जल्द ही नए वायरस का सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. कलीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए

नए वायरस से स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ
- जिले में तेजी से पैर पसारने वाले इस नए वायरस से स्वास्थ्य विभाग अनजान है। विभागीय अधिकारी इस वायरस को वायरल बताकर पल्ला झाड़ रहा हैं।
वायरल जैसे नया वायरस
- पिछले कुछ समय में बुखार के मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है। उसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसी नए वायरस वायरल जैसा है। इस पर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
डा. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed