फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18 to 44 year olds have been given anti-coronary vaccination

18 से 44 साल वालों का किया कोरोनारोधी टीकाकरण

Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
18 to 44 year olds have been given anti-coronary vaccination
सरसावा/रामपुर मनिहारान/ नागल/ नानौता। देहात में 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया। सोमवार को सरसावा में अंबाला रोड स्थित सीएचसी पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक डॉ राजेश ने बताया कि सरसावा सीएचसी को 18 से 44 वर्ष की आयु के 200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के 120 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था जिसे शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी टीकाकरण किया गया। रामपुर मनिहारान में टीकाकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा। विधायक ने नागल सीएचसी का भी औचक निरीक्षण कर वहां वैक्सीन के रखरखाव, साफ-सफाई तथा वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया। सीएचसी सुनेहटी खड़खड़ी में वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ भाजपा के कोविड-19 महानगर संयोजक नीरज गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

नानौता सीएचसी पर कोविड वेक्सिनेशन का शुभारंभ गंगोह विधायक चौ कीरत सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए वैक्सीन लगवाएं, अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और बहुत जरूरी होने पर घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सीएचसी प्रभारी डा प्रमोद कुमार, मोहर सिंह पुंडीर, स्वास्थ्य अधिकारी चमन सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी, फार्मासिस्ट नरेंद्र पंवार, अजय चौधरी, तिरसपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन न आने से 18 वर्ष आयु वालों का नहीं हुआ टीकाकरण
बड़गांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र बड़गांव पर सोमवार को युवाओं को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट राजेश रूहेला ने बताया कि केन्द्र पर वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed