फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हादसों के सबब बन गए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल

हादसों के सबब बन गए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल

Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हादसों के सबब बन गए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में सड़कों के किनारे रखे ट्रांसफार्मर और विद्युत खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर और खंभों को सड़क से हटाने के लिए बजट भी मिला था, जिससे कुछ ट्रांसफार्मरों को सड़कों के किनारे से हटा दिया गया है, मगर अब भी ज्यादातर ट्रांसफार्मर और विद्युत खंभे सड़कों किनारे ही खड़े हैं। इसके लिए अकेले विद्युत निगम ही नहीं, बल्कि सड़कों का निर्माण करने वाले विभाग भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 300 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से ज्यादातर ट्रांसफार्मर सड़कों के किनारे रखे गए हैं। 20 हजार से अधिक खंभे भी लगे हैं, जिनमें से 20 से 25 फीसदी एकदम सड़कों किनारे हैं, जो यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। कुछ समय पहले सड़कों किनारे रखे ट्रांसफार्मर और विद्युत खंभे को एकदम किनारे करने के आदेश आए थे।
विज्ञापन

पूर्व में मंडलायुक्त ने विद्युत निगम अफसरों को इसके लिए निर्देशित भी किया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर को सड़कों किनारे से हटाने का अभियान शुरू हुआ था। मगर पर्याप्त बजट नहीं होने की वजह से सभी ट्रांसफार्मर नहीं हटाए जा सके हैं। इसके अलावा विद्युत पोल बदले जाने के बावजूद उनकी जगह नहीं बदली गई है। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। साथ ही हादसे होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
निर्माण विभागों से नहीं मिला पर्याप्त बजट
ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल को सड़कों से हटाने के लिए विद्युत निगम के पास अपना बजट नहीं है। नियम यह है कि जिस विभाग की सड़क है ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटाने के लिए पैसा उसी विभाग को देना होता है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि पूर्व कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर निर्माण विभागों ने बजट तो दिया, मगर बजट इतना नहीं था, जिससे सभी ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल को सड़कों किनारे से हटाया जा सके। यही वजह है कि आज भी ज्यादातर ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल सड़कों किनारे ही खड़े हैं।

------------------------
नियम यह है कि जिस भी विभाग ने सड़क बनाई है ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटाने का खर्चा वही विभाग देता है। विद्युत निगम को जितना बजट दिया गया था वह खर्च हो चुका है। शेष ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल को हटाने के लिए हमें और बजट चाहिए, जो मिल नहीं रहा है। जैसे ही बजट मिलेगा हम शेष ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल को सड़कों किनारे से हटवाएंगे।
- जीसी झा, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed