{"_id":"5b4f8e614f1c1bee748b494b","slug":"171531940449-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज मनाएगा चंद्रशेखर आजाद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज मनाएगा चंद्रशेखर आजाद की जयंती
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज मनाएगा चंद्रशेखर आजाद की जयंती
नकुड़ (सहारनपुर) ब्राह्मण समाज के लोगों ने आगामी 23 जुलाई को पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। समाज के लोगों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर समारोह को सफल बनाने की अपील की। क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट में योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज एकजुट नही होगा तब तक समाज के लोगों का उत्पीड़न होता रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर जातिगत आरक्षण के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी 23 जुलाई को नकुड़ की जैन धर्मशाला में पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी। उन्होंने लोगों से जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस मौक पर ऋषिपाल शर्मा, अमित शर्मा, नकलीराम, गौरव शर्मा, रजनीश कौशिक, राजकुमार शर्मा, कमलकांत शर्मा, विकास शर्मा, रामनाथ शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय शर्मा व गौरव शर्मा आदि रहे। ब्यूरो