फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद का नाम बदलने को गठित होगी संघर्ष समिति : डा. चंदन

देवबंद का नाम बदलने को गठित होगी संघर्ष समिति : डा. चंदन

Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
देवबंद का नाम बदलने को गठित होगी संघर्ष समिति : डा. चंदन
देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षक नगर में भाजपा की बैठक में डा. चंदन सिंह ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान के भव्य मंदिर का निर्माण होना सवा सौ करोड़ देशवासियों की आस्था से जुड़ा प्रश्न है उसी तरह देवबंद का नाम बदलकर देववृंद या देवी वन हो जाना भी हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है।
विज्ञापन

डा. सिंह ने कहा कि प्राचीन काल से भारतवर्ष की प्रसिद्ध नौ देवियों की यात्रा का शुभारंभ भी देवबंद स्थित माता श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शनों से होता है। अनादिकाल से इस सिद्धपीठ की मान्यता व अस्तित्व है। प्रतिवर्ष अप्रैल माह में लगने वाले मेले में देश के कोने-कोने से भक्तजन माता के दर्शन करने देवबंद आते हैं। वहीं, इतिहासकारों का कहना है कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां पर रहकर भक्ति व माता की आराधना की थी। लेकिन आज इस ऐतिहासिक नगर का महत्व व अस्तित्व मिटता जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनमानस की पुरानी मांग जोर पकड़ने लगी है कि देवबंद का नाम बदलकर देववृंद या देवी वन हो जाना चाहिए। डा. चंदन सिंह ने कहा कि देवबंद के नामकरण के लिए सभी वर्गों को लेकर संघर्ष समिति बनाई जाएगी। नामकरण होने तक संघर्ष जारी रखेगी। अध्यक्षता डा. प्रदीप वर्मा व संचालन आदित्य राणा ने किया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, अजय तंवर, मणिकांत शर्मा, आशुतोष, अजय भारद्वाज, राजबीर सिंह, शेखर राणा, सोनू पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed