{"_id":"5aa033814f1c1bc83b8ba862","slug":"161520448385-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजनल संग्रह अमीनों ने दी हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजनल संग्रह अमीनों ने दी हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीनों की लड़ाई में अब सीजनल संग्रह अमीनों ने भी कूदने का निर्णय लिया है। उन्होंने राजस्व विभाग के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आगामी 14 मार्च तक राजस्व संग्रह अमीन संघ की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर पंद्रह मार्च से राजस्व वसूली पूर्ण रूप से बंद कर हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील नकुड़ के समस्त नियमित राजस्व संग्रह अमीन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी 11 सूृत्री मांगों को लेकर गत छह मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरनारत अमीनों को संबोधित करते हुए संघ के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, सेवाराम, ईसमसिंह व राजेश कुमार आदि ने ग्रेड वेतन बढ़ाने, नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति, प्रतिभूति और मानक समाप्त करने, सामयिक सेवा को जोड़कर सेवा लाभ दिए जाने, संग्रह अमीन का नाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने आदि की मांग की। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि नियमित राजस्व संग्रह अमीनों के समर्थन में उत्तर प्रदेश राजस्व सामयिक संग्रह अमीन/कर्मचारी (सेवक) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह ने राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव को पत्र भेजकर चेतावनी दी कि यदि आगामी 14 मार्च तक राजस्व संग्रह अमीन संघ की उचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश को सीजनल संग्रह अमीन राजस्व वसूली को पूर्ण रूप से बंद कर राजस्व संग्रह अमीन संघ के साथ हड़ताल को बाध्य होगा। धरने को सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुभाष चंद, प्रमोद कुमार, आजाद सिंह, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटूराम, रमेशपाल, नेत्रपाल, अक्षय कुमार, सुरेशपाल, अशोक शर्मा, राकेश कुमार व महावीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।