फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम में ऑनलाइन शुरु की गई चंदे की व्यवस्था

दारुल उलूम में ऑनलाइन शुरु की गई चंदे की व्यवस्था

Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम में ऑनलाइन शुरु की गई चंदे की व्यवस्था
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम में आस्था रखने वाले लोग अब विदेशों में बैठे बैठे ही संस्था को चंदा दे सकते हैं। दारुल उलूम ने चंदे के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन

इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम का पूरा निजाम चंदे पर चलता है। देश से बड़ी संख्या में लोग संस्था को चंदे के रुप में मोटी रकम देते हैं। जिसको छात्रों की तालीम पर खर्च किया जाता है। विदेशों में भी दारुल उलूम में आस्था रखने वाले लोगों की तादाद अच्छी खासी है और वो भी संस्था में चंदा देना चाहते हैं, लेकिन ट्रांसफर प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों को देखते हुए वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। विदेशों में बैठे लोगों की परेशानी को देखते हुए संस्था के इंटरनेट विभाग ने ऑनलाइन चंदे की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए दारुल उलूम की वेबसाइट पर जाना होगा और एनआरआई ऑप्शन चुनकर सीधे संस्था के खाते में चंदा भेजा जा सकेगा। जबकि भारत से ऑनलाइन चंदा देने वाले लोग इंडियन ऑप्शन सेलेक्ट करके संस्था के खाते में चंदा भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed