फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नारी सृष्टि का सृजन करती है, उसे शक्तिशाली बनाओ

नारी सृष्टि का सृजन करती है, उसे शक्तिशाली बनाओ

Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नारी सृष्टि का सृजन करती है, उसे शक्तिशाली बनाओ
सहारनपुर। आर्य समाज के वेद प्रचार सप्ताह में आयोजित नारी सम्मेलन में वैदिक भजनोपदेशक पंडित सत्यपाल पथिक ने कहा कि नारी आज कमजोर हो चुकी है। जबकि नारी ही सृष्टि का सृजन करती है, उसको शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को खलासी लाइन स्थित आर्यसमाज आयोजित महिला सम्मेलन में वैदिक विद्वान पंडित सत्यपाल पथिक का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि महर्षि दयानंद सरस्वती का सम्मान है, जिन्होंने ईंट पत्थर सहकर और विष पीकर भी सत्य की राह नहीं छोड़ी थी। डीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने कहा कि लड़कियों का जन्म उसी के घर में होता है जो ईश्वर के करीब होते हैं। मातृ शक्ति ही राष्ट्र को सबल बना सकती है। आचार्य सोमदेव और वैदिक भजनोपदेशक वीरेंद्र मिश्र, सुरेश कुमार सेठी, डा. पूर्णचंद शास्त्री, रविकांत राणा, मधुकांत राणा, नरेंद्र गर्ग, विनोद दधीचि, मीना वर्मा आदि ने भी विचार रखे। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अक्षय यादव और अर्चना यादव रहे। ब्रह्मदेव पुरोहित रहे। इस दौरान ओमप्रकाश आर्य, योगराज शर्मा, इंद्र सिंह, सुधीर आर्य, रमेश राजा, राजकुमार आर्य, अनिज मारवा, अनीता आर्या, रविन्द्र आर्या, मणिराम सैनी, रामकिशोर सैनी, सुमित्रा सैनी, शोभा आर्या, रघुनंदन प्रसाद आर्य, रमा देवी, शांति देवी, कृष्ण लाल शर्मा, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed