फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कर्मचारियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन

कर्मचारियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन
कर्मचारियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगा किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शासन-प्रशासन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया।
परिषद से जुड़े कृषि, सिंचाई, आईटीआई, गन्ना, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीडब्लूडी, पशुपालन, रोडवेज, आरटीओ, शिक्षा, श्रम विभाग, वाणिज्यकर, उद्यान, राजस्व संग्रह, कोषागार, समाज कल्याण, बाल विकास, ग्राम्य विकास, डीआरडीए एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के लोग एकत्रित होकर हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष देशपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर सुबह नौ बजे कार्यालय में आने का दबाव बनाया जा रहा है। 9 बजे नहीं आने पर अनुपस्थित घोषित कर दिया जाता है। जो शासनादेश के विपरीत है। उन्होंने मुख्य सचिव से मांग की है कि इस बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का करने के आदेश स्पष्ट जारी करें। जिला मंत्री आरपी कांबोज ने कहा कि कार्यालयों में समय से संबंधित आदेश जारी नहीं किया जाता तो परिषद बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार पुंडीर, मंत्री अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों में भय का वातावरण पैदा कर ध्यान भटका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में राजकुमार सिंह, सीपी सिंह, अशोक कुमार मलिक, नेत्रपाल सिंह, विमल चौहान, गुलाब सिंह, सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, रमेश चंद सैनी, शमीम अहमद, संजीव अग्निहोत्री, बाबूराम, संजीव कुमार, रामपाल सिंह शामिल रहे।


आम चोरी करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम नया गांव उर्फ नया बांस निवासी सोनू कुमार ने गांव के एक व्यक्ति पर आम चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके चक में आम का पेड़ है। आरोपी ने 13 जून को चोरी से उसके पेड़ से आम तोड़ लिए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सोनू ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed