फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा सुप्रीमों के पलटवार से भीम आर्मी प्रमुख को लगा झटका

बसपा सुप्रीमों के पलटवार से भीम आर्मी प्रमुख को लगा झटका

Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमों के पलटवार से भीम आर्मी प्रमुख को लगा झटका
सहारनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती के पलटवार से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बसपा से रिश्ते सुधारने के प्रयासों को करारा झटका लगा है। ऐसा पहली बार नही हुआ है जब बसपा सुप्रीमो ने भीम आर्मी को निशाने पर लिया है। मायावती के बयान से भीम आर्मी पशोपेश में आ गई है।
विज्ञापन

इससे जाहिर है कि बसपा बहुजन मतों में किसी तरह का बंटवारा नहीं चाहती है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने जेल से रिहा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को अपने बुआ बताया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि बुआ ने बहुजन समाज के लिए बहुत काम किया है। इस बयान के बाद उम्मीद थी कि भीम आर्मी के बसपा से संबंध सुधरेंगे। सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद यहां आई मायावती ने भीम आर्मी को भाजपा से अलग हुए लोगों को संगठन बताया था। मायावती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को रासुका में जेल बंद रखने के मामले भी चुप्पी साधी रही।
विज्ञापन

रविवार को आए बसपा सुप्रीमो के बयान ने भीम आर्मी को पशोपेश में डाल दिया है। मायावती ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए लोग उनसे बुआ और बहन का रिश्ता बनाना चाहते हैं, लेकिन हिंसा के आरोपियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। अगर बहुजन समाज के लिए काम करना है तो बसपा से जुड़ेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के बयान के बाद से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का कहना है कि उन्होंने बसपा सुप्रीमो की पत्रकार वार्ता नहीं सुनी है। इस पर अभी वह कुछ नहीं बोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed