फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रमजान: पहले रोजे पर बाजारों में रही रौनक

रमजान: पहले रोजे पर बाजारों में रही रौनक

Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रमजान: पहले रोजे पर बाजारों में रही रौनक
सहारनपुर। महानगर में पहले रोजे पर बाजारों में रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने इफ्तारी के लिए जमकर खरीददारी की। फल, खजूर, सेवइयां और अन्य पकवानों की बिक्री हुई। जुमे की पहली नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया।
विज्ञापन

पाक रमजान महीने को लेकर बाजारों बृहस्पतिवार को रौनक रही। महानगर के नखासा बाजार, चौक फव्वारा, शहीद गंज बाजार, रेंच का पुल, बुढ्डीमाई चौक, कंबोह का पुल, घंटाघर, रानी बाजार, रायवाला, खानआलमपुरा में इफ्तारी के लिए खरीददारी करने वालों की भारी भीड़ रही। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों के बाजार रातभर खुले रहे। उधर, पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया। जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी ने सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिले
जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जुमे की पहली नमाज पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महानगर की करीब 340 मस्जिदों में हजारों लोग जुमे की नमाज अदा करेंगे। सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की गई। पार्षद मंसूर बदर, सुशील जैन, बिलाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed