{"_id":"5ab005964f1c1b4d0a8b5c6a","slug":"151521485206-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने संभाला चार्ज
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को दी जाएगी गति: मंडलायुक्त
सहारनपुर। नवनियुक्त मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडल के सभी जिलों में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को पूरी गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सामुदायिक अस्पतालों सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की जांच की जाएगी। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के समय से आने और स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल के किसी भी जिले में अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने देंगे। सभी जिम्मेदार नागरिकों व मीडिया कर्मियों के फीडबैक को गंभीरता से लिया जाएगा। मंडलायुक्त इससे पहले सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थे।। इसके अलावा उनके पास पैक्स के चेयरमैन, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के राज्य स्तरीय कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी थी। वे जिलाधिकारी बदायूं और रामपुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर, फर्रूखाबाद, अपर निदेशक सूचना विभाग, नगरायुक्त मेरठ के साथ ही राज्य चीनी निगम की विभिन्न चीनी मिलों में प्रधान प्रबंधक पद पर तैनात रह चुके हैं।