{"_id":"5a3c01714f1c1ba7668bb82c","slug":"151513881969-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से 300 परिवारों का घरों से निकलना दुश्वार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से 300 परिवारों का घरों से निकलना दुश्वार हुआ
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की लापरवाही से 300 परिवारों का तीन दिन से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मामला आईटीसी रोड से जुड़ा है, जहां नाले के ओवर फ्लो होने से गंदगी भरा पानी घरों और सड़कों पर फैला है। बच्चों की हालत ऐसी है कि वह स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कमिश्नर से समस्या के स्थाई समाधान की गुहार लगाई है।
आईटीसी रोड स्थित कबीर आश्रम के पास तीन दिन से नाला ओवर फ्लो होने की वजह से नाले का सारा पानी सड़क पर फैला है। अनेक घरों में भी पानी घुसने से लोग घरों में बैठ तक नहीं पा रहे हैं। पानी के साथ कीड़े और मच्छरों का प्रकोप भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नगर निगम में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, मगर अभी तक निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाना तक जरूरी नहीं समझा है। आरोप है कि पार्षद जनवरी में समाधान कराने की बात कह रही है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कमिश्नर से समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। बताया कि नाला बनने से पहले कभी ऐसी समस्या नहीं आई।