{"_id":"5a3c011f4f1c1b95188bb384","slug":"151513881887-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान प्रतियोगिता में टीम नीली बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान प्रतियोगिता में टीम नीली बनी विजेता
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसके तहत अनेक तरह की स्पर्धाएं कराई गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के सचिव रवि सिंघल और चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले चरण में कक्षा एक और दो के बच्चों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसके तहत सवाल पूछे गए। नीली टीम ने पहला स्थान पाया। इस टीम में मायसा, दिलिशा, विधि, फराज, इरम और रुद्र रहे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पीली और लाल टीम रही, जिसमें शादान, वीर गुलिया, प्रियांशी, तन्नीम अली, अमूल्य, करण, लावन्या, इशान, इजना, हान्या, रीतिका और आयुष शामिल रहे। स्कोर बोर्ड पर शिक्षिका हिमानी रही, जबकि संचालन गौरी गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य अमित सेठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।