फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन और प्रभात फेरी

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन और प्रभात फेरी

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन और प्रभात फेरी
पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन और प्रभात फेरी
विज्ञापन

सहारनपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। शबद कीर्तन किया गया और पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने का कौशल दिखाया गया। नगर कीर्तन और प्रभात फेरी का शहर में विभिन्न स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।
शुक्रवार को गऊशाला रोड पर पंजाबी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा था, जो नगर कीर्तन के आने का पैगाम दे रहा था। इसके पीछे घोड़ों पर निहंग सिख सवार थे। रणजीत अखाड़ा जत्थेदार के बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने का कौशल दिखा रहे थे। गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। बैग पाइपर बैंड अपनी धुन पर चल रहा था। राजपुरा एवं पटियाला से आए अखाड़े के बच्चे कौशल दिखा रहे थे। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, अमृत कीर्तन सेवा सोसाइटी, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चे पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। प्रभातफेरी श्री गुरु सिंह सभा का शबदी जत्था गुरबानी कर रहा था। पांच प्यारों में जत्थेदार प्रीतम सिंह, गुरदियाल सिंह, जत्थेदार मेहर सिंह, मनिंदरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह के बाद सुंदर सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी थी। सबसे अंत में महिला सत्संग जत्था गुरबानी करता चल रहा था। नगर कीर्तन और प्रभात फेरी भगत सिंह चौक, मोरगंज के रास्ते चौक फव्वारा से होकर शहीद गंज, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, घंटाघर ,गुरु तेग बहादुर मार्ग (अंबाला रोड) से होते हुए श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने बताया कि 13 जनवरी को गांधी पार्क में मुख्य आयोजन होगा, जो पूरे दिन चलेगा। कार्यक्रम में बाहर से आए रागी जत्थे तथा कथा वाचक कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। नगर कीर्तन के दौरान आईपी सिंह, दलजीत सिंह कोचर, हरेंद्र सिंह चड्ढा, हरभूपेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, सतविंद्र सिंह माकन, रघुबीर सिंह, सुरिंदर मोहन सिंह चावला, इकबाल सिंह चावला, अमनप्रीत सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, अनदीप मदान, पवनप्रीत सिंह, तरुण दीप सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, नरेंद्रपाल सिंह, परमिंद्र सिंह, तेजबीर सिंह साहनी, उपेंद्र पाल सिंह थापर, मोनू बत्रा, गुरमेहर सिंह, दीदार सिंह सेठी, तरनजीत सिंह और रनजीव सिंह हरजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed