{"_id":"6a91ea1283b343645905aa0c","slug":"810-candidates-from-muzaffarnagar-clear-the-running-test-shamli-candidates-to-run-today-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182622-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुजफ्फरनगर के 810 अभ्यर्थी दौड़ में हुए सफल, आज दौड़ेगा शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुजफ्फरनगर के 810 अभ्यर्थी दौड़ में हुए सफल, आज दौड़ेगा शामली
Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में मुजफ्फरनगर के 810 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की। शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ व शामली जिले की तीनों तहसीलों के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे।
सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर सदर एवं खतौली तहसीलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली हुई। इस दौरान कुल 1,150 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1,030 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दौड़ परीक्षा में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक संपन्न हुए। सफल अभ्यर्थियों को बीम बैलेंगिस, पुशअप समेत अन्य मानदंडों पर परखा गया। दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
इसके बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर आदि दिए गए। इसके बाद दौड़ शुरू हुई। स्टेडियम में 13 जिलों की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती कराई जा रही है। लिखित परीक्षा में करीब 89 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 25,920 ने सफलता हासिल की। शनिवार को मुजफ्फरनगर की जानसठ व शामली जिले की कैराना, शामली सदर व ऊन तहसीलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं अंबाला रोड पर दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी चोटिल हो गया। जिसे तत्काल उपचार दिया गया।
विज्ञापन
बोले अभ्यर्थी
- मुजफ्फरनगर सदर तहसील निवासी ध्रुव गर्ग ने बताया कि सेना में शामिल होने का बचपन से सपना है। अग्निवीर ने यह मौका दिया है।
- सिसौली निवासी जितेश बालियान ने बताया कि घर परिवार से कई लोग सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। वह भी बड़ों की तरह सेना में जाना चाहते हैं।
- मुजफ्फरनगर के भौरा कलां निवासी निखिल कुमार ने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे। चंद सेकंड से फिनिश लाइन पार करने से रह गए।
- बुढ़ाना निवासी विशाल कुमार ने बताया कि दौड़ में सफल होने के लिए कई महीनों से अभ्यास कर रहे थे। आगे सफलता प्राप्त होगी।