फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions issued to expedite the disposal of applications received under the OTS scheme, addressing previous delays.

Saharanpur News: ओटीएस के तहत आए आवेदनों के निस्तारण में ढिलाई, तेजी के निर्देश

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to expedite the disposal of applications received under the OTS scheme, addressing previous delays.
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर वसूली बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नगर निकायों में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की है। योजना के पालन में नगर निगम सहारनपुर प्रदेश रैंकिंग में अच्छी स्थिति में है, लेकिन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में ढिलाई बरती जा रही है। ऐसे में नगर आयुक्त शिपू गिरि ने सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना में बकायेदार एकसाथ या किस्तों में अपना कर जमा करा सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें ब्याज नहीं देना पड़ेगा। सरकार की इस योजना से एक ओर जहां बड़े बकायेदारों को लाभ होगा, वहीं नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। 25 अगस्त तक नगर निगम में 186 बकायेदारों के स्तर से आवेदन किए गए हैं। इनमें से 68 आवेदन अधिकारियों के स्तर से लंबित हैं, जिनके द्वारा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। बाकी 114 आवेदन आवेदनकर्ताओं के स्तर से लंबित हैं। ऐसे में मात्र चार ही आवेदन स्वीकृत हो सके हैं। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त प्रथम की जिम्मेदारी तय करते हुए आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

------



अधिकारी और उनके द्वारा लंबित आवेदन
अधिकारी का नाम--------------लंबित आवेदन
सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक---------45
आशुतोष गुप्ता, कर अधीक्षक-------15
मनीष चौहान, प्रभारी कर अधीक्षक---06
जेपी यादव, सहायक नगर आयुक्त---02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed