फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तालीम हासिल कर उसकी रोशनी दूसरों तक पहुंचाएं: निजामुद्दीन

तालीम हासिल कर उसकी रोशनी दूसरों तक पहुंचाएं: निजामुद्दीन

Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
तालीम हासिल कर उसकी रोशनी दूसरों तक पहुंचाएं: निजामुद्दीन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना निजामुद्दीन ने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तालीम इंसान का वो हथियार है जो जीवन से अंधेरे को हमेशा के लिए दूर कर देता है।
विज्ञापन

मंगलवार को शेखुल हिंद कालोनी में स्थित मदरसा अरबिया उलूमुल कुरआन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मौलाना निजामुद्दीन ने कहा कि खुशनसीब हैं वो बच्चे जिन्हें देवबंद की सरजमीन पर तालीम हासिल करने का मौका मिला। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह फिजूल कामों को छोड़कर तालीम हासिल करने पर ध्यान लगाएं और बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलकर दीनी तालीम की रोशनी को दूसरों तक पहुंचाने का काम करें। मौलाना निजामुद्दीन ने मदरसा अरबिया उलूमुल कुरआन की शिक्षा की क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के मोहतमिम शाहिद कमाल कासमी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर प्रबंधक मौलाना ऐजाज कासमी, कारी नदीम समेत मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed