फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अगर तू काम ओरों के न आया, तेरी ये जिंदगी बेकार होगी

अगर तू काम ओरों के न आया, तेरी ये जिंदगी बेकार होगी

Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अगर तू काम ओरों के न आया, तेरी ये जिंदगी बेकार होगी
अगर तू काम औरों के न आया, तेरी ये जिंदगी बेकार होगी
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित रसूलपुर गांव में गंगा-जमुनी तहजीब पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया।
डा. इरशाद सागर के निवास स्थान पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता रुड़की से आए शायर अनीस मेरठी और संचालन बिलाल सहारनपुरी ने किया। हाजी इलियास अलम ने कहा भलाई कर, भलाई ही मिलेगी, कहां कोशिश तेरी बेकार होगी, अगर तू काम औरों के न आया, तेरी ये जिंदगी बेकार होगी। डा. मोहम्मद अमजद ने कहा कि हुक्म तो मान लिया बाप का बेटे ने, मगर उसके चेहरे पर उभर आए हैं तेवर कितने। हरिराम पथिक ने कहा खेल वादों का चलेगा कब तलक, झूठ अब सच को छलेगा कब तलक। शरद अकमली ने कहा कि वो जिनको हमने सिखाया है बोलने का हुनर, उन्हीं के सामने हम बेजुबान ठहरे हैं। डा. विजेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि आओ अच्छा बुरा क्या है ढूंढे अपने दिल के किताबखाने में। बिलाल सहारनपुरी ने कहा कि क्या बताएंगे उन्हें, ये भी बताते जाना, लोग जब रूठ के जाने का सबब पूछेंगे। डा. इरशाद सागर ने कहा कि गुफ्तगू में आपका मैं जिक्र क्या करने लगा। तन-बदन जैसे मेरा महका हुआ है आजकल। अनीस मेरठी ने कहा कि वक्त से पहले मौत नामुमकिन, शाम से पहले शब नहीं होती, अब तो तकलीफ तब पहुंचती है, कोई तकलीफ जब नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed