{"_id":"5a5f98514f1c1b62268b4e7e","slug":"141516214353-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के चयन ट्रायल में खूब चले दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती के चयन ट्रायल में खूब चले दांवपेच
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती के चयन ट्रायल में खूब चले दांवपेच
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को कुश्ती का जिला और मंडलीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच खूब दांव पेंच चले। कड़ी स्पर्धा के बीच खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। चुनिंदा खिलाड़ी 23 से 25 जनवरी तक लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कुश्ती का चयन ट्रायल उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल के लिए पुरुषों में वैभव कुमार, अंकित काम्बोज, मुकुल पंवार, दीपक काम्बोज, अक्षय कुमार, जयंत चौधरी और आदित्य का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए सागर, अंजुल कुमार, लोकेश कुमार, सिद्धार्थ, अभिषेक चौधरी, अमन चौहान, अंकित कटारिया और निखिल तोमर चयन कराने में सफल रहे। महिला वर्ग में कोमल, महशर मलिक, सुहानी, तपस्या, सरिता, प्रियंका, अंजुम का चयन हुआ। चयनकर्ताओं में प्रवीण यादव, तनवीर अहमद, आदेश कुमार, शिवम कुमार और विनोद काम्बोज शामिल रहे। इस मौके पर अब्दुल अहद, प्रवीण चौधरी, जयेंद्र, शारिक हुसैन, कृष्णा यादव, शाहमुन राना, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
बॉक्सिंग का ट्रायल कल
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 25 से 28 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है, जिसका चयन ट्रायल कल यान 19 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे से और मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा। हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।