{"_id":"5a3d546f4f1c1bc9678c3652","slug":"131513968751-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी से सरकारी आवास खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी से सरकारी आवास खाली कराया
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक रिटायर्ड कर्मचारी से सरकारी आवास खाली कराया। वर्तमान में भी नगर निगम के 40 से अधिक आवासों पर रिटायर्ड कर्मचारियों या बाहरियों का कब्जा है। निगम की कार्रवाई से अन्य कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति है।
कर अधीक्षक वीरेंद्र कुमार खन्ना ने बताया कि जनमंच के पास नगर निगम का पुराना आवास है, जो इरफान शमशीर को अलॉट था। कर्मचारी वर्ष 2005 में रिटायर होने के बावजूद मकान पर कब्जा किए हुए था। कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर मकान खाली करने को कहा गया था, मगर नहीं किया। शुक्रवार को निगम की टीम ने पहुंचकर उनका सामान मकान से बाहर कर मकान पर ताला जड़ दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को टीम ने एक रमेश कुमार नाम के रिटायर्ड कर्मचारी से छह कमरों का मकान खाली कराया था। खन्ना ने बताया कि अभियान शुरू हो चुका है। शहर में जहां भी निगम के आवासों पर रिटायर्ड कर्मचारी या अन्य लोग कब्जा किए हुए हैं उन्हें इसी तरह बाहर किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।