फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले मेयर के लिए रास्ता नहीं होगा आसान

पहले मेयर के लिए रास्ता नहीं होगा आसान

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पहले मेयर के लिए रास्ता नहीं होगा आसान
सहारनपुर। आज सहारनपुर को पहला मेयर मिलने जा रहा है। पहली बार के मेयर का ताज कांटों से कम नहीं होगा। शहर की खराब हालत और घोटालों के नगर निगम के साथ निगम के कर्मचारियों की राजनीति से जूझना बड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद नौ साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। सहारनपुर में मेयर बनने जा रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर को पहला मेयर मिल जाएगा। लेकिन नगर निगम की हालत को देखते हुए मेयर का रास्ता इतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

नौ साल के लंबे अंतराल तक नगर निगम को सिर्फ अधिकारी ही अपनी मनमर्जी से चलाते रहे। अधिकारी आते रहे और जाते रहे, किसी ने भी शहर के विकास के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। विकास की कोई योजना नहीं, सौंदर्यीकरण का कोई कार्य नहीं। जिसकी सरकार आई, उसके अधिकारियों की तैनाती हुई और अपनी मानमानी करके चले गए। सर्वोच्च पदों पर कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं रहा तो शहर के विकास के लिए किसी ने गौर नहीं किया। जिससे शहर की हालत खराब होती चली गई। सड़कों की खराब हालत, शहर का जाम और फैली गंदगी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। नगर निगम की जमीनों पर कब्जे होते चले गए। एक के बाद एक घोटाले होते चले गए। कर्मचारियों की लापरवाही और घपले का आलम यह हो गया कि पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी एवं पाकिस्तान के एक अन्य व्यक्ति के नाम से संपत्ति दर्ज कर ली गई। संपत्ति के नाम चढ़ाने में जमकर हेरफेर किया गया। गृह कर और जल कर में गड़बड़ी सामने आई। छोटे-छोटे मामलों को लेकर अवैध धन की मांग की जाने लगी। जिसके आरोप में एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार भी किया गया था। कर्मचारियों ने निगम में राजनीति शुरू कर दी और निगम की कार्य व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। ऐसे में शहर की खराब स्थिति और घोटालों से अटे नगर निगम को पटरी पर लाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed