{"_id":"59b8378e4f1c1b1a698b4bf5","slug":"131505245070-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में बना एयरपोर्ट तो हरियाणा को भी लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में बना एयरपोर्ट तो हरियाणा को भी लाभ
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। जुलाई माह में सहारनपुर आये मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के बयान कि सहारनपुर को भी हवाई से जोड़ा जाएगा से जिले की जनता की उम्मीदों को एक बार फिर से पंख लग गए है। दरअसल कुछ साल पहले भी जिले में नागरिक हवाई अड्डा बनाने की पहल हुई थी जिसके लिये नकुड़ तथा गंगोह क्षेत्र में जमीन तलाशने का कार्य हुआ था लेकिन फिर से योजना ठंडी पड़ गयी। लेकिन प्रदेश के मु यमंत्री के बयान के बाद फिर से जनमानस में उमंग आयी है। बता दें कि तीन राज्यों की सीमा पर बसा सहारनपुर जिला प्रदेश के अग्रणी जिलों में शुमार होता है तो वायुसेना स्टेशन होने के कारण राष्ट्र के नक्शे में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कारोबारी जिला होने के कारण यहां से हवाई उड़ान को लेकर पहले भी प्रयास किये जाते रहे है। यदि जिले में कहीं भी नागरिको के लिये हवाई अड्डा बनता है तो इससे सहारनपुर ही नही हरियाणा राज्य के अनेक सीमावर्ती जिलो को फायदा पहुंचेगा। बताया जाता है कि पहले सरसावा वायुसेना स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल करने के बारे में भी चर्चाएं थीं, लेकिन फिर योजना ही ठंडी पड़ गयी। इस संबंध में वायुसेना स्टेशन में भी बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई आधिकारिक टिप्पणी प्राप्त नही हुयी। वहीं क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर, सरसोहेड़ी, सरूरपुर, धोलापड़ा, बुढेड़ा, सैदपुरा आदि के अनेकों किसानों ने कहा कि यदि सरकार नागरिकों के लिये हवाई अड्डे के लिये कोई प्रस्ताव तथा उनके पुनर्वास का कोई फार्मूला लाती है तो वे सहर्ष अपनी जमीनें देने को तैयार है।
विज्ञापन