फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद ने देखा पजना का टूटा पुल, अप्रोच रोड बनवाने का दिया भरोसा

सांसद ने देखा पजना का टूटा पुल, अप्रोच रोड बनवाने का दिया भरोसा

Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने देखा पजना का टूटा पुल, अप्रोच रोड बनवाने का दिया भरोसा
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर के पास पजना नदी का पुल टूटने के बाद बंद हुए दिल्ली-यमुनोत्री पर सफर करना अब जोखिम भरा हो गया है। सहारनपुर से विकासनगर आने जाने वाले यात्रियों को नदी के किनारों पर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद यात्री नदी को पार कर दूसरे किनारे पहुंचने के बाद बस में सवार हो रहे हैं। उधर, टूटे हुए पुल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि टूटे हुए पुल की बराबर में बनाए गए पुलों की अप्रोच बनाने का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। समस्या के समाधान में एक से डेढ़ माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की तड़के पजना नदी का पुल टूटने के बाद दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पूरी से तरह से बंद है। वैकल्पिक तौर सहारनपुर और विकासनगर से यात्रियों को लेकर नदी के किनारों पर छोड़ा जा रहा है। इसके बाद यात्री नदी से होकर आने के बाद बसों में सवार होकर सहारनपुर से विकासनगर एवं विकासनगर से सहारनपुर का सफर तय कर रहे है, जो जोखिम भरा है। अधिकारियों का कहना है, कि समस्या के समाधान के लिए मंथन हो रहा है। जल्द ही कोई रास्ता निकालकर कार्य शुरू कराया जाएगा। उधर, रविवार की शाम करीब 6 बजे सांसद राघव लखनपाल टूटे हुए पुल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ ठाकुर राजबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मुकेश राणा, सुभाष सैनी, विजय सैनी, अरूण शर्मा, राकेश गाबा, इश्त्याक प्रधान, पूरण सिंह, नरेश कुमार, सूर्यकांत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ साल से डैमेज थी साइड
बेहट। पजना नदी का टूटे पुल की एक साइड पिछले आठ साल डैमेज थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने पुल की कोई सुध नहीं ली। यदि अवरोध लगाकर डैमेज साइड से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाता और उसकी मरम्मत कर दी जाती, तो शायद अभी नहीं टूटता। दूसरे पुल की अप्रोच की बराबर में पुलिस की नाक तले अवैध खनन होता रहा, लेकिन किसी ने अवैध खनन करने वालों को टोका तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed