फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चरथावल की घटना पर भीम आर्मी ने जताया रोष

चरथावल की घटना पर भीम आर्मी ने जताया रोष

Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
चरथावल की घटना पर भीम आर्मी ने जताया रोष
सहारनपुर। चरथावल में दो दलित बच्चों की गला काटकर हत्या के मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है तथा 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार न करने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और चरथावल की घटना को लेकर रोष जताया। जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि दलितों पर हमले रुक नहीं रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है। हाल में ही चरथावल में दो छात्रों की गला काटकर हत्या कर दी, कांधला के एक गांव में छात्रा की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों की हत्या करने वालों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो भीम आर्मी सहारनपुर में सांकेतिक धरना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका हटाई जाए और जेल में सुरक्षा बढ़ाई जाए। दलितों पर अत्याचार होगा तो भीम आर्मी के लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विनोद प्रधान, प्रवीण रूपड़ी, विजय कुमार, टिंकू कपिल, मेहरदास, सचिन वालिया, सुखविंदर, रोबिन गौतम, गौरव, अर्जुन, शिवम कर्णवाल, आर्विश शामिल रहे।
विज्ञापन

बसपा में वापस लिए बिजेंद्र सिंह
सहारनपुर। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा है कि किन्हीं कारणों से चुनाव के दौरान चौधरी बिजेंद्र सिंह मिरकपुर को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन के आदेशानुसार बिजेंद्र सिंह का निष्कासन रद्द कर उन्हें फिर से बसपा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed