{"_id":"597e291a4f1c1b86508b46ea","slug":"11501440282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम और बैंक्वट हाल में चलती मिली चोरी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम और बैंक्वट हाल में चलती मिली चोरी की बिजली
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापेमारी दौरान पकड़ी विद्युत चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। रविवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर में एक बैंक्वेट हाल और फिटनेस जिम में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि करंजाली और दिवालहेड़ी गांव में निगम अधिकारियों ने 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित सलमान कुरैशी के जिम में छापा मारा। जहां टीम को बिना कनेक्शन बिजली का संचालन मिला। इसके बाद अधिकारी दारुल उलूम वक्फ मार्ग स्थित फिरदौस गार्डन पहुंचे। यहां भी अधिकारियों को बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल होते मिला। राजपाल सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में फिरदौस गार्डन के मालिक सन्नाउल्लाह और जिम के मालिक सलमान कुरैशी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके साथ ही करंजाली और दिवालेहड़ी में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। जहां टीम ने 20 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे।