{"_id":"5c082a4abdec22414e4314ca","slug":"111544038986-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू संगठनों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने देवबंद को आतंकियों की शरणस्थली बताया था।
हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में सह संयोजक एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या गलत कहा है। जो लोग गिरिराज सिंह के बयान को गलत बता रहे हैं और दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान बताकर गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हैं तो उनसे पूछना चाहते हैं कि यदि दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान होता तो क्या 1947 में भारत का बंटवारा होता। पंकज त्यागी ने केंद्र सरकार से मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के तार दारुल उलूम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। अध्यक्षता रामपाल सिंह पुंडीर और संचालन विपिन गर्ग ने किया। बैठक मे रोहित, विक्की त्यागी, सुभाष बौद्ध, राजवीर सिंह, अनिल त्यागी, अमित कुमार आदि रहे। उधर, हिंदू स्वाभिमान संगठन व राष्ट्रीय परशुराम सेना की श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में बैठक में दारुल उलूम के समर्थन में हिंदू समाज के लोगों द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज को गुमराह करने वाला बताया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक, जिलाध्यक्ष राजीव धीमान, जिला संयोजक मनीष त्यागी और राहुल वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कई बार मदरसा छात्रों ने छोटी सी बात पर सड़कों पर आकर जाम लगाने का प्रयास किया। ऐसे मदरसे शिक्षा का केंद्र हो ही नहीं सकते हैं। बैठक में हिमांशु शर्मा, बसंत भारद्वाज, गौरव शर्मा, स्वामी श्यामानंद, रणजीत वाल्मीकि, हर्षित शर्मा, संजीव सैनी, उद्देश्य चौधरी आदि मौजूद रहे।