फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गणतंत्र दिवस से पहले होंगे 110 गांव ओडीएफ घोषित

गणतंत्र दिवस से पहले होंगे 110 गांव ओडीएफ घोषित

Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले होंगे 110 गांव ओडीएफ घोषित
गणतंत्र दिवस से पहले 110 गांव ओडीएफ घोषित हाेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस से पहले 110 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाकर स्वच्छता उत्सव मनाए।
मुख्य विकास अधिकारी व उपाध्यक्ष स्वच्छता समिति ग्राम पंचायत संजीव रंजन ने विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों, सचिवों से कहा कि अक्टूबर 2018 तक पूरे जनपद को खुले में शौच से मुक्त बनाना है। इस मिशन से जुुड़े समस्त अधिकारी निर्धारित समय में अपना लक्ष्य पूरा कर लें। उन्होंने खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने निर्धारित समय में पंचायतों को खुलें में शौच से मुक्त बनाने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी, 110 ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान और खंड स्वच्छता प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय में जमा कराएं सहमति पत्र
सहारनपुर। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा 22 से 24 फरवरी तक सातवां ग्लोबल एकोनामिक समिट वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उक्त समिट में सहभागित करने वाली इच्छुक इकाईयों से अपना सहमति पत्र कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed