{"_id":"5a2c2c514f1c1b4e718b833d","slug":"111512844369-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर कार्य में लगी हाईड्रोलिक ट्राली टूटी, मजदूर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर कार्य में लगी हाईड्रोलिक ट्राली टूटी, मजदूर गंभीर घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर डेंटिंग का कार्य कर रहा मजदूर हाईड्रोलिक ट्राली टूटने की वजह से करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शनिवार को सैनपुर गांव निवासी सचिन कुमार (26) निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हाईड्रोलिक ट्राली में खड़ा होकर डेंटिंग का कार्य कर रहा था। अचानक झटके के साथ ट्राली के तार टूट गए, जिससे ट्राली तेज गति से करीब 20 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आकर गिरी। इसमें खड़ा सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। यूूनिट के लोग उसे लेकर सुभाष चौक स्थित निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल सचिन के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी की अधिकांश मशीनें पुरानी और खराब हो चुकी हैं। लेकिन, उसके बावजूद कंपनी के अधिकारी खराब मशीनों का ही इस्तेमाल करा रहे हैं। राजकुमार ने प्रशासन से कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इससे पूर्व भी फ्लाईओवर पर दर्जनों हादसे हो चुके हैं। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो चुके हैं।