{"_id":"5b0da3c84f1c1b996e8b56d9","slug":"101527620552-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल में शामिल हुई अन्य यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल में शामिल हुई अन्य यूनियन
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल
में शामिल हुई अन्य यूनियन
अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद। डाक सेवकों की अन्य यूनियन भी मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल में शामिल हो गई। मुख्य डाकघर पर धरना प्रदर्शन कर रहे डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्त डाक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दो वर्ष पूर्व मिल गया था। मगर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए सरकार ने वेतन संशोधन संबंधी कमलेश चंद्रा समिति का गठन किया था। समिति ने ढाई वर्ष पूर्व अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। मगर सरकार ने अब तक रिपोर्ट लागू नहीं की। इस कारण एक लाख 55 हजार डाकघरों में से एक लाख 29 हजार ग्रामीण डाकघर पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल हैं। डाक सेवकों में सरकार के उदासीन रवैये को लेकर रोष है। इस मौके पर मेन पाल, अनिल कुमार, गजे सिंह, पवन कुमार, दिनेश त्यागी, प्रेम सिंह, मंगल सिंह, नरेश कुमार, कुलबीर, शीशपाल, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, महेश कुमार, सचिन कुमार आदि रहे। उनकी ओर से कहा गया कि डाक कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं।