फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
सहारनपुर। एथलेटिक्स की जिला स्तरीय टीम के गठन के लिए बृहस्पतिवार को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए बालक और बालिका खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनने के लिए पसीना बहाया।
विज्ञापन

26वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन पुरुष और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 और 29 मई को मेरठ में आयोजित की जा रही है। टीम में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को सहारनपुर की टीम का गठन किया गया। चयन ट्रायल उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। बालकों की 100 मीटर दौड़ में राव रिजवान पहले और मोहम्मद सालिक दूसरे, 200 मीटर दौड़ में राव रिजवान ने पहला और मोहम्मद सालिक ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में राहुल कुमार ने पहला और रवि कुमार ने दूसरा, 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार ने पहला और अजय कुमार ने दूसरा, तीन हजार मीटर स्ट्रीपल दौड़ में मुनेश ने बाजी मारी। पांच हजार मीटर दौड़ में अजय कुमा पहले और अंकित कुमार दूसरे, दस हजार मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार ने पहला और अंकित गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अजय, भाला फेंक में विराट पुंडीर और डिस्कस थ्रो में यश पुंडीर पहले स्थान पर रहे। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में रजनी ने पहला और आशु ने दूसरा, पांच हजार मीटर दौड़ में भावना ने बाजी मारी। निर्णायकों में यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण और पोपिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed