{"_id":"5acfa04f4f1c1b563e8b4d1d","slug":"101523556431-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव हेमंत राव ने विकास खंड क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर में खुली बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नियम विरुद्ध किए जा रहे पौधरोपण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगायी। हालांकि उन्होंने वो ही देखा तो जिले के अधिकारियों ने उन्हें दिखाया।
बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हेमंत राव सरसावा ब्लॉक के हैदरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई खुली बैठक में जनता से रूबरू हुए। अपने निर्धारित समय पर आए प्रमुख सचिव ने ब्लॉक कार्यालय द्वारा उपलब्ध गांव की प्रगति रिपोर्ट को देखा तथा एक एक कर सभी विभागों द्वारा किए गए एवं कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये संपर्क मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत, विद्युतीकरण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, शिक्षा, पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण, मुफ्त बिजली कनेक्शन निशुल्क बोरिंग, पशु टीकाकरण, आंगनबाड़ी, खाद्य सुरक्षा आदि योजनाओं की समीक्षा की। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की कम संख्या देखकर प्रमुख सचिव ने हेड मास्टर से सवाल जवाब किए। पौधारोपण रिपोर्ट देखकर प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया तथा उन्होंने खुली बैठक में ही वन विभाग के अधिकारियों को नियम विरुद्ध कार्य करने पर जमकर फटकार लगायी। प्रमुख सचिव हेमंत राव पे बेहद बारीकी से समीक्षा करते हुये प्रगति रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों का मिलान विभागों के अभिलेखों से किया। बैठक में प्रमुख सचिव ने जनता से मुखातिब होते हुए सवाल भी पूछे जिस पर चुनिंदा लोगों ने पहले से तैयार जवाब दिए। जिसे देखकर प्रमुख सचिव भी मंद मंद मुस्करा दिये। इस मौके पर सीडीओ, डीडीओ, डीपीआरओ तथा ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे।