{"_id":"632373b079351f410b609b72","slug":"up-soldiers-who-reached-in-civil-dress-assaulted-as-child-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police : रामपुर में सादी वर्दी में पहुंचे सिपाहियों को बच्चा चोर समझकर मारपीट, पुलिस का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police : रामपुर में सादी वर्दी में पहुंचे सिपाहियों को बच्चा चोर समझकर मारपीट, पुलिस का इनकार
Fri, 16 Sep 2022 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सैफनी ( रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सैफनी ( रामपुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:19 AM IST
सार
UP Police : सैफनी क्षेत्र के एक गांव में सादी वर्दी में खेत में बैठे सिपाहियों को लोगों ने बच्चा चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि लोगों को जब पता चला कि वो सिपाही हैं तो उनको छोड़ दिया। पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफनी क्षेत्र के एक गांव में सादी वर्दी में खेत में बैठे सिपाहियों को लोगों ने बच्चा चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि लोगों को जब पता चला कि वो सिपाही हैं तो उनको छोड़ दिया। पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बैरुआ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक अपने घर के सामने खेतों में पशु चरा रहा था। उसने तीन लोगों को खेत में बैठे देखा। यह देखकर वह घबरा गया और उसने बच्चा का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और सादी वर्दी में गए सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही लोगों को पता लगा कि वह थाने के सिपाही हैं तो वो पीछे हट गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस अपने साथ दो युवकों को थाने ले आई और उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने मारपीट होने की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह बैरुआ गांव में गौकशी की सूचना पर तीन सिपाही आरोपियों की धरपकड़ के लिए गए थे। जिस आरोपी को पकड़ना था वह भी हाथ से निकल गया।
विज्ञापन