{"_id":"61f052abeb8fdb4d71419a31","slug":"today-26-janaury-rampur-news-mbd4170752182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी समाधि समेत सरकारी इमारतों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जिलाधिकारी बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सभी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
गणतंत्र दिवस को लेकर सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक गांधी समाधि पर सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण होगा। सुबह साढ़े आठ बजे गैर सरकारी व सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे स्कूल कालेज में ध्वजारोहण होगा। इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं में साप्ताहिक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई कराई जाएगी। प्रत्येक स्कूल में किसी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं गैर राजनैतिक व्यक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल एवं कुष्ठ आश्रम में वीर खालसा सेवा समिति एवं समाज कल्याण अधिकारी के सौजन्य से फल एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। रजा इंटर कालेज में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, आत्म निर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल क्रांति विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा तथा विजयी प्रतिभागियों कों पुरस्कार वितरण किया जाएगा। राजकीय शिशु सदन में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चों के लिये मनोरंजन इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर में मुख्य चिकित्साधिकारी नगर क्षेत्र की राधा रोड वाल्मीकि बस्ती तथा पुरानागंज पक्का बाग स्थित मलिन बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लेने की बात कही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी समाधि, नगर पालिका समेत अन्य सरकारी भवन सज गए हैं।