{"_id":"698b8fcb9067ed9e710505f2","slug":"stray-dogs-diseases-and-sharp-trouble-in-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-164001-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में घूम रहे लावारिस कुत्ते, मरीज व तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में घूम रहे लावारिस कुत्ते, मरीज व तीमारदार परेशान
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से लेकर डायरिया वार्ड और पोस्टमार्टम हाउस को घर बना लिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को कुत्तों का डर लगा रहता है।
जिला अस्पताल में इन दिनों लावारिस कुत्तों का घूमना मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे न केवल मरीजों में डर का माहौल है, बल्कि अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या पर बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कुत्तों को भगाने या बाहर निकालने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे साफ जाहिर है कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं है। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि जिला अस्पताल में कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्हें काटने का डर लगा रहता है, क्योंकि मरीजों तथा तीमारदारों के साथ छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। ऐसे में आवारा कुत्ते उन्हें कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रशासन को कुत्तों को आने से रोकना चाहिए। अस्पताल में जगह-जगह लावारिस कुत्ते बैठे रहते हैं। जिनसे काटने का भय बना रहता है। -शानू
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में जगह-जगह लावारिस कुत्ते बैठे रहते हैं, ये अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है। अस्पताल प्रशासन को कुत्तों को रोकने के लिए जरूरी प्रबंध किए जाने चाहिए। -बब्लू
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में लावारिस कुत्तों के बैठे रहने के मामले में सीएमएस को निर्देशित किया गया है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए। समस्या का समाधान नहीं होने पर जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.सरोज अरोड़ा, कार्यवाहक एडी हेल्थ, मुरादाबाद