फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four relatives drowned in the river, three were rescued by villagers, a teenager was washed away.

Rampur News: कैंटर की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान काटनी पड़ी टांग, चालक पर रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four relatives drowned in the river, three were rescued by villagers, a teenager was washed away.
टांडा। बीते सप्ताह तहसील गेट के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शाइस्ता परवीन की इलाज के दौरान टांग काटनी पड़ी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर भाग गया था। घायल महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अब अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी मोहम्मद शारिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी केसर जहां और बहन शाइस्ता परवीन के साथ आजादनगर स्थित परिचित के घर से पैदल घर लौट रहा था। तहसील गेट के पास प्याऊ के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने शाइस्ता परवीन को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी टांग बुरी तरह कुचल गई। चालक कैंटर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

परिजन शाइस्ता को सीएचसी टांडा ले गए, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी। शाइस्ता अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के मुताबिक, वह बहन के इलाज और तीमारदारी में व्यस्त होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब तहरीर मिलने पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed