{"_id":"6aa45819f093150e26023a92","slug":"motorcyclist-injured-in-collision-with-pickup-truck-dies-case-registered-against-driver-rampur-news-c-282-1-smbd1026-179820-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट
Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम बंजरिया से सरावा जाते समय आठ सितंबर को पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। हादसे के तीन दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सींगनी निवासी गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की दोपहर करीब 2:50 बजे उसका भाई गौरव बाइक से बंजरिया से सरावा जा रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गंभीर हालत में गौरव को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तीन दिन बाद परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।