फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Smart Indian Model School shines in football competition

Rampur News: फुटबाल प्रतियोगिता में छाया स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Smart Indian Model School shines in football competition
रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल ने 6-4 से दयावती मोदी अकादमी को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किला को 4-3 से हराकर स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल विजयी रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज किला की टीम जीती। स्टेडियम में शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यालय स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडिया सैदनगर, जैन इंटर कॉलेज, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, राजकीय हामिद इंटर कॉलेज, मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, संवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया।्र
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइल में स्मार्ट इंडियन माॅडल स्कूल और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के बीच हुआ। दूसरा सेमीफाइनल दयावती मोदी अकादमी और सनवे सीनियर स्कूल के बीच खेला गया। स्मार्ट इंडियन इंडियन मॉडल स्कूल और दयावती मोदी अकादमी ने 4-3 से प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल ने दयावती मोदी अकादमी को 6-4 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग में फाइनल मैच में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किला को हराकर स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामुपर विजयी रहा। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मैच दयावती मोदी अकादमी तथा स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के बीच हुआ, जिसमें स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम 5-3 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज किला की टीम ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के संयोजक जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश जुडेजा एवं बालिका वर्ग की संयोजिका प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर का रामपुर की गीता सैनी द्वारा सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से खेल प्रभारी अरविंद कुमार भास्कर की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। जिसमें रमेश चंद्र गंगवार, तुषार शर्मा, सलीम, यूसुफ जैदी, सचिन पाल, विजय कुमार, हीरा लाल, चमन सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रभु दयाल, ममता गंगवार, नीरू आनन्द, गीता सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed