फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sit-in protest against night-time power cuts continues for the second day.

Rampur News: रात की बिजली कटौती के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना

Wed, 16 Sep 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest against night-time power cuts continues for the second day.
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने रात की बिजली कटौती बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे एक्सईएन कर्मवीर सिंह को किसानों ने ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। एक्सईएन के शीघ्र समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही किसानों ने नैनीताल हाईवे स्थित अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र पर जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में दूसरे दिन का धरना शुरू कर दिया। किसान पूरे दिन विद्युत विभाग के खिलाफ गरजते रहे। पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। इसके बाद एक्सईएन कर्मवीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि रात के समय 33 केवी फेल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे आम जनता परेशान है। रात में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बंद है तो औद्योगिक कारखानों की सप्लाई भी बंद की जाए। बिजली न आने से बुजुर्ग और बच्चों की नींद पूरी नहीं हो रही है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अभी फसल को पानी की जरूरत नहीं है, ट्यूबवेल बंद हैं और ओवरलोडिंग नहीं है, फिर भी मनमाने कट लगाए जा रहे हैं। अशोकनगर पावर हाउस, चीनी मिल से जुड़े गांधी, बेगमाबाद, कुआंखेड़ा, गोविंदपुरा आदि पावर हाउसों पर 33 केवी की रोस्टिंग दिन में की जाए और शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कोई रोस्टिंग न की जाए। मांगें पूरी न होने पर यूनियन ठोस कदम उठाने को मजबूर होगी।
एक्सईएन कर्मवीर सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर एसडीओ विद्युत अशोकनगर अनिल कुमार मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा, पूर्व विधायक संजय कपूर, चरन सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, रवि टंडन, शानू खां, दलजीत सिंह, साबिर अली, बाबू अली आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
000
धरने में दो दिन चला लंगर
धरना स्थल पर नानकपुरी टांडा गुरुद्वारे के सेवादारों ने दोनों दिन चाय-पानी और भोजन की लंगर व्यवस्था की। सेवादार सभी को लंगर छकाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed