फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur will be illuminated by three lakh earthen lamps on September 17.

Rampur News: 17 सितंबर को तीन लाख दीयों से जगमगाएगा रामपुर

Wed, 16 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rampur will be illuminated by three lakh earthen lamps on September 17.
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक घरों और सार्वजनिक स्थलों को दीयों की रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने विकास खंड स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि अन्य विभागों की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से पूरे जिले में लगभग तीन लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए विकास खंडों के माध्यम से स्थान चिह्नित किए गए हैं। गांवों में पंचायत भवनों समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भी अपने घरों पर दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में अन्य विभाग भी अभियान में सहभागिता करेंगे। विभागों की ओर से अपने-अपने स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से 17 सितंबर को जिलेभर में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के माध्यम से जन्मदिवस के अवसर पर जिले में दीपों की रोशनी के साथ उत्सव का माहौल बनाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवरों और जन औषधि केंद्रों समेत अन्य विभागों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
0000
जिले में आशीर्वाद का दीया और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत दीप जलाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। विकास खंडों में कार्यक्रम होंगे। अन्य विभाग भी अपने स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर अभियान में सहभागिता करेंगे। -गुलाब चंद्र, सीडीओ

0000
17 सितंबर को जिले में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सार्वजनिक स्थलों पर दीये जलाए जाएंगे। सभी विभागों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए कहा गया है। संबंधित विभाग अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर रहे हैं। -नत्थू लाल गंगवार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed