{"_id":"695d4c032af89930180fada0","slug":"rampur-red-all-india-club-and-hero-club-won-the-football-matches-rampur-news-c-15-1-mbd1058-806567-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर रेड, ऑल इंडिया क्लब व हीरो क्लब ने जीते फुटबॉल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर रेड, ऑल इंडिया क्लब व हीरो क्लब ने जीते फुटबॉल मैच
विज्ञापन
कारी फैजान अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जिला फुटबॉल एसोसिएशन रामपुर की ओर से मंगलवार को शुरू हुए कारी फैजान अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को तीन रोमांचक मैच खेले गए।
पहले मैच में रामपुर स्पोर्टिंग रेड और रामपुर स्पोर्टिंग स्टार का आमना-सामना हुआ। दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ा मुकाबला रहा। मैच के अंतिम मिनट में रेड टीम को पेनल्टी किक मिली, जिसे अयान अख्तर ने गोल में तब्दील कर दिया। इस गोल की बदौलत रामपुर रेड ने 1-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में ऑल इंडिया फुटबॉल क्लब ने यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया। ऑल इंडिया क्लब के लिए मोहम्मद वकी ने दो और शारिक ने एक गोल किया। यूनाइटेड की तरफ से एकमात्र गोल अरहम ने किया।
विज्ञापन
तीसरा मैच हीरो क्लब और स्पोर्टिंग वॉइस के बीच हुआ। हीरो क्लब के मोहम्मद शोएब ने शानदार हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को 3-1 से जिताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी रूमान शमसी थे, जिन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। यहां जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शकीर मोइन कुरैशी, उपाध्यक्ष नईम खान, सचिव अनीस अहमद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।