फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Controversial banners featuring images of Akhilesh and Azam Khan have sparked a political stir.

Rampur News: अखिलेश और आजम खां की तस्वीर वाले विवादित बैनरों से बढ़ी सियासी हलचल

Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Controversial banners featuring images of Akhilesh and Azam Khan have sparked a political stir.
रामपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रामपुर में रातोंरात लगे विवादित बैनरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खां समेत सपा नेताओं की तस्वीरों वाले बैनरों में आपत्तिजनक इबारत लिखे जाने के बाद सोमवार को सपाई डीएम-एसपी कार्यालय पहुंचे। सपा नेताओं ने इसे पार्टी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश बताते हुए बैनर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की रात अखिलेश यादव और सपा के खिलाफ इसी तरह के पोस्टर सामने आने की खबरें आईं। पोस्टरों में अखिलेश यादव, आजम खां की तस्वीरों के साथ सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर आरोपात्मक नारे लिखे गए।
विज्ञापन

पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाए, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। यह पोस्टर रविवार की आधी रात में लगाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद सपा नगर जिलाध्यक्ष अजय सागर, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा की ओर से डीएम-एसपी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं के अनुसार, रविवार की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कई स्थानों पर विवादित बैनर लगाए गए। बैनरों पर अखिलेश यादव, आजम खां, वीरपाल सिंह यादव और सर्वेश यादव की तस्वीरें थीं। इन पर सपा नेताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।
सुबह बैनर सामने आने के बाद मामले ने तब राजनीतिक रूप ले लिया, जब सपा नेताओं ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सपाइयों के अनुसार शहर में चार स्थानों सिविल लाइंस थाना, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर आजम खां की तस्वीर वाले विवादित फ्लैक्स लगाए गए थे।
0000
सफेद गाड़ी से पहुंचे थे लोग
सपा नगर अध्यक्ष की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बैनर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए तीन-चार अज्ञात लोगों ने लगाए। वाहन का नंबर भी ज्ञापन में दर्ज किया गया है। सपाइयों ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने की मांग की है।

0000
रात के वक्त माहौल बिगाड़ने के लिए सपा के खिलाफ सिविल लाइंस क्षेत्र में विवादित पोस्टर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद रात में ही आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटवा दिया था। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। -अजय सागर, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed