फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Earthen dam breached by strong current; workers engaged in repairs.

Rampur News: तेज बहाव से टूटा कच्चा बांध, मरम्मत में जुटे श्रमिक

Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Earthen dam breached by strong current; workers engaged in repairs.
बिलासपुर। भाखड़ा डैम के जलाशय में फूटे स्रोत से हो रहे रिसाव को रोकने की नहर विभाग की जद्दोजहद लगातार जारी है, लेकिन तेज बहाव हर कोशिश पर पानी फेर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्रोत के चारों ओर कच्चा बांध बनाकर पानी की धारा को बायीं भाखड़ा नहर और भाखड़ा नदी की ओर मोड़ दिया था, मगर सोमवार सुबह करीब चार बजे पानी की तेज धार ने नीचे बैठे जलाशय के फर्श के रास्ते बांध की दीवार को काट दिया।
विज्ञापन

नहर विभाग के अनुसार रविवार शाम अधिकारियों ने करीब 300 वर्ग मीटर स्रोत के चारों ओर करीब 40 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची कच्ची दीवार खड़ी की थी। इससे मुख्य रिसाव को रोककर पानी की दिशा मोड़ने में सफलता मिली थी लेकिन सोमवार तड़के पानी ने फर्श के नीचे से रास्ता बनाकर दीवार को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पूरे दिन एसडीओ नहर नंदलाल आर्य और जेई वीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे और कटी दीवार को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि पहले स्रोत के चारों ओर पानी को रोककर स्रोत वाली जगह को खाली किया जाएगा, इसके बाद ही मुख्य लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पानी की तेज धार श्रमिकों को काम करने में अड़चन पैदा कर रही है।

जेसीबी और पोकलेन मशीनों से कीचड़ भरे जलाशय में काम चल रहा है। तमाशबीनों की भीड़ के कारण काम में बाधा आ रही है, इसलिए पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि भाखड़ा डैम की ओर आम लोगों का आना-जाना बंद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed