{"_id":"6ab194f080f3a8ae1f01fc7b","slug":"105-lost-mobile-phones-recovered-sp-hands-them-over-to-the-owners-rampur-news-c-282-1-rmp1004-180599-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद, एसपी ने स्वामियों को सौंपे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद, एसपी ने स्वामियों को सौंपे फोन
Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। पुलिस की सर्विलांस सेल और थानों पर नियुक्त सीईआईआर टीम के प्रयास से 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। एसपी अनिल शिशोदिया ने संबंधित मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। अपना खोया मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
एसपी अनिल शिशोदिया के अनुसार, अभियान के दौरान 105 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनकी कुल अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये है। एसपी ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आए।