{"_id":"65e6198d5cc209558e056514","slug":"rampur-news-hindi-crpf-jawan-shot-dead-in-maswasi-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: मसवासी में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, चार थानों की पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: मसवासी में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, चार थानों की पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में
Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
सार
गोली चलने और सीआरपीएफ जवान के घायल होने से गांव में अफरातफरी, दहशत मच गई और लोग अपने घरों में घुस गए। इस बीच घायल को परिजन तत्काल ही उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर जिले के मसवासी क्षेत्र के रहमतगंज गांव में सोमवार की शाम एक ही कुनबे के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करा रहे सीआरपीएफ के जवान 28 वर्षीय धर्मेंद्र यादव उर्फ भूरा यादव की गोली लगने से मौत हो गई। सरेशाम हुई घटना में सीआरपीएफ जवान हत्या से गांव में सनसनी मच गई और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी, स्वार कोतवाल और मसवासी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुछताछ के लिए महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए हैं। गांव में आसपास के चार थानों की पुलिस सीओ बिलासपुर तैनात रहे।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव में यादव परिवार रहते हैं जो ज्यादातर एक ही कुनबे के बताए गए हैं। इनमें जोगेंद्र यादव और हरस्वरूप यादव के परिवार भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जोगेंद्र यादव के छोटे भाई ब्रज किशोर यादव की हरस्वरूप यादव के बेटे कृष्ण यादव उर्फ पिंटू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब मामला निपटा लिया गया था। सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच-छह बजे दोनों पक्षों के बीच दुबारा विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। विवाद को निपटाने के लिए ब्रज किशोर यादव का भतीजा धर्मेंद्र यादव उर्फ भूरा यादव पुत्र जोगेंद्र यादव बीच बचाव करने आ गया। धर्मेंद्र यादव उर्फ भूरा सीआरपीएफ का जवान है और छत्तीसगढ़ में तैनाती है। बीच बचाव के दौरान एक पक्ष अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और गोली चला दी। गोली धर्मेंद्र यादव की आंख के ऊपर माथे लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहूलुहान हालात में तड़पने लगे।
गोली चलने और सीआरपीएफ जवान के घायल होने से गांव में अफरातफरी, दहशत मच गई और लोग अपने घरों में घुस गए। इस बीच घायल को परिजन तत्काल ही उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल स्वार संदीप त्यागी और मसवासी चौकी इंचार्ज रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोली चलाने वाला मृतक का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है, जिसके लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।