फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news corona news doctor advice to people wear mask make social distancing

चैन तोडने के लिए पहनें मास्क: डॉ. मेहता

Sun, 02 May 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
rampur news corona news doctor advice to people wear mask make social distancing
आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल आनी में बीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. भागवत प्रकाश मेहता रात-दिन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। एक ओर डॉ. मेहता यहां बीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं प्रभारी के साथ साथ सैकड़ों मरीजों का उपचार भी कर रहे हैं। बीते वर्ष नवंबर के महीने में आनी क्षेत्र में सर्वाधिक कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 290 पहुंच गई थी। इस दौरान डॉ. मेहता ने कोरोना संक्रमित रोगियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उपचार भी किया। इस वर्ष भी अभी तक आनी खंड में 54 मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं। इसमें से दो दर्जन मामले डॉ. मेहता देख चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. भागवत मेहता का कहना है कि आनी ब्लॉक में 24 सक्रिय केस हैं जबकि अन्य सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा दो लोगों को कुल्लू और रामपुर रेफर किया गया है। साथ ही कई मरीज घरों में ही नियमों के मुताबिक आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की इनकी नियमित रूप से निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है, जिसके लिए हर व्यक्ति को संक्रमण को रोकने के लिए अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। कोरोना चैन को तोड़ने के लिए हर समय मास्क का प्रयोग करना होगा। मास्क को प्रतिदिन बदलते या साफ करते रहें और मास्क पहनने के तरीके को सभी लोग सीख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed