{"_id":"68e57695574e15694f0c51c2","slug":"police-searching-for-councilor-accused-of-molestation-accused-absconding-rampur-news-c-282-1-smbd1029-155369-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छेड़छाड़ के आरोपी सभासद की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छेड़छाड़ के आरोपी सभासद की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपी फरार
विज्ञापन
स्वार॰(रामपुर)। नगर पंचायत मसवासी में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वार्ड सभासद मोहम्मद उवैस को पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी अनुसूचित जाति की महिला ने आरोप लगाया था कि सभासद मोहम्मद उवैस पिछले समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि 30 सितंबर को सुबह पांच बजे सफाई के लिए चाउपुरा पहुंचीं, तभी सभासद वहां आए और उन्हें अपने घर की सफाई करने के लिए साथ चलने के लिए कहा। जब पीड़िता ने मना किया तो सभासद ने उनका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रामपुर से की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तफ्तीश के बाद सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को चौकी पुलिस ने सभासद के घर सहित संबंधित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर मिला। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस आरोपी सभासद को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी और जांच जारी है।