फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old woman and her daughter attacked with bricks and stones, report filed

Rampur News: वृद्धा और बेटी पर ईंट-पत्थर से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Old woman and her daughter attacked with bricks and stones, report filed
टांडा। सूरजपुर गांव में घर पर ईंट-पत्थर बरसाने से एक वृद्धा और उनकी बेटी घायल हो गईं। पीड़िता ने गांव के पांच लोगों पर आए दिन ईंट-पत्थर बरसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी कलसुम जहां ने बताया कि मोहम्मद हसन, इबले हसन, भूरा, आले हसन और नवी अहमद उनके घर पर लगातार ईंट-पत्थर बरसा रहे थे। 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे हुए हमले में बेटी फिरोज जहां को सिर, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें आईं, जबकि वृद्धा के पैर में भी ईंट लगी। कलसुम जहां ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ पंकज पंत ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed