फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A mud house collapses, injuring an elderly woman buried under the debris.

Rampur News: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला घायल

Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A mud house collapses, injuring an elderly woman buried under the debris.
केमरी। मंगलवार रात करीब दो बजे ग्राम मुझियाना में एक ग्रामीण का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुझियाना निवासी बाबूराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी सुखिया के साथ अपने कच्चे मकान के आगे के हिस्से में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे बाबूराम को एहसास हुआ कि उनका कच्चा मकान गिर रहा है।
विज्ञापन

भरभराने की आवाज सुनकर वह पत्नी को जगाकर बाहर की तरफ भागे ही थे कि इतने में मकान गिर गया। इस दौरान उनकी पत्नी मकान के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई।
तेज आवाज होने से पड़ोस में रह रहे उनके बेटे और पड़ोसी जाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए एक डॉक्टर के यहां ले गए। बुधवार सुबह सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम ने बताया कि उनकी बाइक, सिलिंडर, गेहूं, चावल व अन्य घरेलू सामान मकान के मलबे में दबकर खराब हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed