फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 40 hotels and resturant

आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिलने पर 40 को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड की ओर से बृहस्पतिवार को लगभग 40 नोटिस जारी किए गए हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस में सिर्फ होटलों ही शामिल नहीं हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
notice to 40 hotels and resturant

विस्तार

रामपुर। लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना के बाद रामपुर में भी आग से बचाव के इंतजाम को परखा जा रहा है। इसको लेकर डीएम की ओर गठित की गई टीम ने अब तक रामपुर के कई होटलों, अस्पताल, मॉल, शैक्षिक संस्थान और भीड़भाड़ वाले जगहों का सर्वे किया है। जहां-जहां भी आग से बचाव के मानक के अनुरूप इंतजाम नहीं मिला है,उनको नोटिस जारी किया गया है। फायर ब्रिगेड की ओर से बृहस्पतिवार को लगभग 40 नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस में सिर्फ होटलों ही शामिल नहीं हैं। इसमें औद्योगिक इकाइयों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, मॉल और अन्य ऐसे स्थानों को शामिल किया गया है, जहां भीड़ भाड़ अधिक होती है। इसको लेकर पूरे जिले में सर्वे का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर फायर ब्रिगेड का एनओसी भी नहीं मिला है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। अगर फिर भी लापरवाही बरती जाती है जो सील करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed